सिंह (Leo)

सिंह (Leo) Rashifal: Sunday, Apr 26 - Saturday, May 02, 2026
  • सिंह (Leo)

    शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आपके लिये बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। नजदीकी रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। बच्चों के मार्गदर्शन के लिये समय निकालें। आपकी कोई मनःइच्छा पूर्ण होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत की साँस लेंगे। पारिवारिक विवादों के सुलझने के आसार बन रहे हैं। आध्यात्मिक विषयों के अध्ययन की ओर प्रवृत्त होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग करने का प्रयास करेंगे। सभी कार्य सुचारु रूप से पूर्ण हो जायेंगे। कर्मचारियों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा।

    अशुभ राशिफल: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। भविष्य के विषय में अधिक सोचकर परेशान होना ज्यादा ठीक नहीं। लोग अपने मामलों में आपको खींचने का प्रयास कर सकते हैं। इसीलिये उत्तम पक्ष यह है कि विवादित बातों से दूरी रखें। दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करें। घरेलू तनाव से बचने के लिये छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अवश्य करें। दवाइयों में धन खर्च हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन कमजोर रहेगा।

    समाधान: पूरे सप्ताह सुबह-शाम को हनुमान चालीसा का जप करें।

  • राशि स्वामीसूर्य | Sun
    राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
    नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
    Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
    भाग्यशील अंक5
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
    राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
    राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
    Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
    Sunday, Tuesday and Thursday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile