महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद दिया जा सकता है। आप सभी लोगों को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप बहुत उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से इस महीने आपको धन लाभ मिलेगा।
अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्त्व अवश्य देना चाहिये। महीने का प्रथम और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।
| राशि शुभ दिनाँक | 1,2,11,12,17,18,20,24,29 |
| राशि प्रतिकूल दिनाँक | 3,4,6,13,14,21,22,26,30 |
| राशि स्वामी | सूर्य | Sun |
| राशि नामाक्षर | म, ट | Ma, Ta |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te |
| आराध्य भगवान | श्री विष्णु नारायण Shri Vishnu Narayan |
| भाग्यशील रंग | सुनहरा | Golden |
| भाग्यशील अंक | 5 |
| अनुकूल दिशा | पूर्व | East |
| राशि धातु | तांबा, सोना | Copper, Gold |
| राशि शुभ रत्न | माणिक्य | Ruby |
| राशि अनुकूल रत्न | माणिक्य, मूंगा, पुखराज Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | रविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार Sunday, Tuesday and Thursday |
| राशि स्वभाव | स्थिर | Stable |
| राशि तत्व | अग्नि | Fire |
| राशि प्रकृति | पित्त | Bile |