राजा विक्रम और बेताल की कहानी भाग 1

Home  कहानियाँ राजा विक्रम और बेताल की कहानी भाग 1

राजा विक्रम और बेताल की कहानी भाग 1

राजा विक्रम बड़े ही न्याय-प्रतापी थे। तीनों लोकों में उनका न्याय सर्वश्रेष्ठ माना जाता था और बेताल का जो पेचीदगियों से भरा प्रश्न होता था वो न्याय आधारित ही होता था इसी कारण सभी उनके न्याय को सुनने के लिए उत्सुक रहते थे लेकिन जैसे ही वे उत्तर देते, बेताल उत्तर सुनने के बाद हवा में उड़ के भाग जाता क्योंकि विक्रम बोलने की शर्त तोड़ देते।

यहां एक और परेशानी थी कि बेताल कहानी के अंत में राजा विक्रम से कहता यदि तू मेरे प्रश्न का उत्तर जानते हुए भी नहीं बताएगा तो मैं अपने योगबल से तुम्हारे सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा। विक्रम बाध्य हो जाते क्योंकि उन्हें उत्तर ज्ञात होता था।

यदि विक्रम चाहते तो बेताल की कहानियों से अपना ध्यान हटा सकते थे जिसके फलस्वरूप वे कहानी ठीक से नही सुन पाते और उनको उत्तर भी पता नही होता साथ ही बोलने की शर्त भी नहीं टूटती परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि विक्रम जानते थे बेताल बहुत ज्ञानी हैं उसके कहानियों में जीवन, राजकाज तथा गृहस्थी से संबंधित अनेक ज्ञान की बातें छिपी हैं। इस कारण वे बेताल की कहानियों को बड़े गौर से सुनते थे।

 

दोस्तों बेताल ने जो मनोरंजक कहानियां विक्रम को सुनाये थे उन सभी को आदरणीय बेताल भट्टराव ने लिखा हैं। जो संस्कृत भाषा के कवि थे। ऐसा माना जाता है कि इनका जन्म कश्मीर में हुआ था।

विक्रम और बेताल की कहानी भाग  1 बहुत रोचक भरी है| काशी में प्रतापमुकुट नाम का राजा राज्य करता था। उसके वज्रमुकुट नाम का एक बेटा था। एक दिन राजकुमार दीवान के लड़के को साथ लेकर शिकार खेलने जंगल गया। घूमते-घूमते उन्हें तालाब मिला। उसके पानी में कमल खिले थे और हंस किलोल कर रहे थे। किनारों पर घने पेड़ थे, जिन पर पक्षी चहचहा रहे थे। दोनों मित्र वहाँ रुक गये और तालाब के पानी में हाथ-मुँह धोकर ऊपर महादेव के मन्दिर पर गये।

घोड़ों को उन्होंने मन्दिर के बाहर बाँध दिया। वो मन्दिर में दर्शन करके बाहर आये तो देखते क्या हैं कि तालाब के किनार कोई राजकुमारी अपनी सहेलियों के साथ स्नान करने आई है। दीवान का लड़का तो वहीं एक पेड़ के नीचे बैठा रहा, पर राजकुमार से रहा गया। वह आगे बढ़ गया। राजकुमार ने उसकी ओर देखा तो वह उस पर मोहित हो गया। राजकुमारी भी उसकी तरफ़ देखती रही। फिर उसने किया क्या कि जूड़े में से कमल का फूल निकाला, कान से लगाया, दाँत से कुतरा, पैर के नीचे दबाया और फिर छाती से लगा, अपनी सखियों के साथ चली गयी।

उसके जाने पर राजकुमार निराश हो अपने मित्र के पास आया और सब हाल सुनाकर बोलामैं इस राजकुमारी के बिना नहीं रह सकता। पर मुझे तो उसका नाम मालूम है, ठिकाना। वह कैसे मिलेगी?

दीवान के लड़के ने कहा,

राजकुमार, आप इतना घबरायें नहीं। वह सब कुछ बता गयी है।

राजकुमार ने पूछा, कैसे?

वह बोला, उसने कमल का फूल सिर से उतार कर कानों से लगाया तो उसने बताया कि मैं कर्नाटक की रहनेवाली हूँ। दाँत से कुतरा तो उसका मतलब था कि मैं दंतावट राजा की बेटी हूँ। पाँव से दबाने का अर्थ था कि मेरा नाम पद्मावती है और छाती से लगाकर उसने बताया कि तुम मेरे दिल में बस गये हो।

इतना सुनना था कि राजकुमार खुशी से फूल उठा। बोला, अब मुझे कर्नाटक देश में ले चलो। दोनों मित्र वहां से चल दिये। घूमते-फिरते, सैर करते, दोनों कई दिन बाद वहां पहुँचे। राजा के महल के पास गये तो एक बुढ़िया अपने द्वार पर बैठी चरखा कातती मिली।

 

 उसके पास जाकर दोनों घोड़ों से उतर पड़े और बोलेमाई, हम सौदागर हैं। हमारा सामान पीछे रहा है। हमें रहने को थोड़ी जगह दे दो। उनकी शक्ल-सूरत देखकर और बात सुनकर बुढ़िया के मन में ममता उमड़ आयी। बोली, बेटा, तुम्हारा घर है। जब तक जी में आए, रहो।

 दोनों वहीं ठहर गये। दीवान के बेटे ने उससे पूछामाई, तुम क्या करती हो? तुम्हारे घर में कौन-कौन है? तुम्हारी गुज़र कैसे होती है?

 बुढ़िया ने जवाब दियाबेटा, मेरा एक बेटा है जो राजा की चाकरी में है। मैं राजा की बेटी पद्मावती की धाय थी। बूढ़ी हो जाने से अब घर में रहती हूँ। राजा खाने-पीने को दे देता है। दिन में एक बार राजकुमारी को देखने महल में जाती हूँ।

 राजकुमार ने बुढ़िया को कुछ धन दिया और कहामाई, कल तुम वहां जाओ तो राजकुमारी से कह देना कि जेठ सुदी पंचमी को तुम्हें तालाब पर जो राजकुमार मिला था, वह गया है।

 अगले दिन जब बुढ़िया राजमहल गयी तो उसने राजकुमार का सन्देशा उसे दे दिया। सुनते ही राजकुमारी ने गुस्सा होंकर हाथों में चन्दन लगाकर उसके गाल पर तमाचा मारा और कहामेरे घर से निकल जा।

 बुढ़िया ने घर आकर सब हाल राजकुमार को कह सुनाया। राजकुमार हक्का-बक्का रह गया। तब उसके मित्र ने कहाराजकुमार, आप घबरायें नहीं, उसकी बातों को समझें। उसने दसों उँगलियाँ सफ़ेद चन्दन में डुबो कर गाल पर मारीं, इससे उसका मतलब यह है कि अभी दस रोज़ चाँदनी के हैं। उनके बीतने पर मैं अँधेरी रात में मिलूँगी।

 दस दिन के बाद बुढ़िया ने फिर राजकुमारी को ख़बर दी तो इस बार उसने केसर के रंग में तीन उँगलियाँ डुबोकर उसके मुँह पर मारीं और कहाभाग यहाँ से

 

 बुढ़िया ने आकर सारी बात सुना दी। राजकुमार शोक से व्याकुल हो गया। दीवान के लड़के ने समझायाइसमें हैरान होने की क्या बात है? उसने कहा है कि मुझे मासिक धर्म हो रहा है। तीन दिन और ठहरो।

 तीन दिन बीतने पर बुढ़िया फिर वहाँ पहुँची। इस बार राजकुमारी ने उसे फटकार कर पश्चिम की खिड़की से बाहर निकाल दिया। उसने आकर राजकुमार को बता दिया। सुनकर दीवान का लड़का बोलामित्र, उसने आज रात को तुम्हें उस खिड़की की राह बुलाया है।

 मारे खुशी के राजकुमार उछल पड़ा। समय आने पर उसने बुढ़िया की पोशाक पहनी, इत्र लगाया, हथियार बाँधे। दो पहर रात बीतने पर वह महल में जा पहुँचा और खिड़की में से होकर अन्दर पहुँच गया। राजकुमारी वहाँ तैयार खड़ी थी। वह उसे भीतर ले गयी।

 अन्दर का हाल देखकर राजकुमार की आँखें खुल गयीं। एक-से-एक बढ़कर चीजें थीं। रात-भर राजकुमार राजकुमारी के साथ रहा। जैसे ही दिन निकलने को आया कि राजकुमारी ने राजकुमार को छिपा दिया और रात होने पर फिर बाहर निकाल लिया। इस तरह कई दिन बीत गये। अचानक एक दिन राजकुमार को अपने मित्र की याद आयी। उसे चिन्ता हुई कि पता नहीं, उसका क्या हुआ होगा।

 

 उदास देखकर राजकुमारी ने कारण पूछा तो उसने बता दिया। बोलावह मेरा बड़ा प्यारा दोस्त हैं बड़ा चतुर है। उसकी होशियारी ही से तो तुम मुझे मिल पाई हो। राजकुमारी ने कहामैं उसके लिए बढ़िया-बढ़िया भोजन बनवाती हूँ। तुम उसे खिलाकर, तसल्ली देकर लौट आना।

 खाना साथ में लेकर राजकुमार अपने मित्र के पास पहुँचा। वे महीने भर से मिले नही थे। राजकुमार ने मिलने पर सारा हाल सुनाकर कहा कि राजकुमारी को मैंने तुम्हारी चतुराई की सारी बातें बता दी हैं, तभी तो उसने यह भोजन बनाकर भेजा है।

 दीवान का लड़का सोच में पड़ गया। उसने कहायह तुमने अच्छा नहीं किया। राजकुमारी समझ गयी कि जब तक मैं हूँ, वह तुम्हें अपने बस में नहीं रख सकती। इसलिए उसने इस खाने में ज़हर मिलाकर भेजा है।

 यह कहकर दीवान के लड़के ने थाली में से एक लड्डू उठाकर कुत्ते के आगे डाल दिया। खाते ही कुत्ता मर गया।

 राजकुमार को बड़ा बुरा लगा। उसने कहाऐसी स्त्री से भगवान बचाये मैं अब उसके पास नहीं जाऊँगा।

 दीवान का बेटा बोलानहीं, अब ऐसा उपाय करना चाहिए, जिससे हम उसे घर ले चलें। आज रात को तुम वहां जाओ। जब राजकुमारी सो जाये तो उसकी बायीं जाँघ पर त्रिशूल का निशान बनाकर उसके गहने लेकर चले आना।

 राजकुमार ने ऐसा ही किया। उसके आने पर दीवान का बेटा उसे साथ ले, योगी का भेस बना, मरघट में जा बैठा और राजकुमार से कहा कि तुम ये गहने लेकर बाज़ार में बेच आओ। कोई पकड़े तो कह देना कि मेरे गुरु के पास चलो और उसे यहाँ ले आना।

 

 राजकुमार गहने लेकर शहर गया और महल के पास एक सुनार को उन्हें दिखाया। देखते ही सुनार ने उन्हें पहचान लिया और कोतवाल के पास ले गया। कोतवाल ने पूछा तो उसने कह दिया कि ये मेरे गुरु ने मुझे दिये हैं। गुरु को भी पकड़वा लिया गया। सब राजा के सामने पहुँचे।

 राजा ने पूछायोगी महाराज, ये गहने आपको कहाँ से मिले?

 योगी बने दीवान के बेटे ने कहामहाराज, मैं मसान में काली चौदस को डाकिनी-मंत्र सिद्ध कर रहा था कि डाकिनी आयी। मैंने उसके गहने उतार लिये और उसकी बायीं जाँघ में त्रिशूल का निशान बना दिया।

 इतना सुनकर राजा महल में गया और उसने रानी से कहा कि पद्मावती की बायीं जाँघ पर देखो कि त्रिशूल का निशान तो नहीं है। रानी ने देखा, तो सही में निशान था। राजा को बड़ा दु: हुआ। बाहर आकर वह योगी को एक ओर ले जाकर बोलामहाराज, धर्मशास्त्र में खोटी स्त्रियों के लिए क्या दण्ड है?

 योगी ने जवाब दियाराजन्, ब्राह्मण, गऊ, स्त्री, लड़का और अपने आसरे में रहनेवाले से कोई खोटा काम हो जाये तो उसे देश-निकाला दे देना चाहिए। यह सुनकर राजा ने पद्मावती को डोली में बिठाकर जंगल में छुड़वा दिया। राजकुमार और दीवान का बेटा तो ताक में बैठे ही थे। राजकुमारी को अकेली पाकर साथ ले अपने नगर में लौट आये और आनंद से रहने लगे।