स्वास्थ्य: इस वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर ढैया का प्रभाव रहेगा। पेट दर्द की शिकायत बढ़ने की सम्भावना बन रही है। मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि पर दृष्टि डालते रहेंगे। जिसके कारण आपको बीमारियों से राहत मिलेगी। जून से सितम्बर के बीच बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा। इस दौरान आपको विद्युत उपकरणों से भी बचना चाहिये। इस वर्ष आपको भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष शनि की दृष्टि षष्टम् स्थान पर पड़ती रहेगी। जिसके कारण आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु सप्तम भाव में जून 2026 तक रहेंगे जिसके कारण यह पूरा समय धन के लिये सुखद नहीं रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार में धन हानि होने की आशंका है। हालाँकि आप लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। विवादित मामलों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिये। जून से सितम्बर के बीच आपको व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। कमीशन और शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष की अन्तिम तिमाही काफी अच्छी रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: जनवरी से मार्च के मध्य परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। जून माह के बाद जब बृहस्पति का गोचर कर्क में होगा तब आपको सामाजिक अवमानना का शिकार होना पड़ सकता है। यद्यपि गुरु की दृष्टि के कारण परिवार में समृद्धि रहेगी। वाहन और सम्पत्ति लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान को करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। कड़वी भाषा प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। चाचा और मामा पक्ष के लोगों के साथ आपके तनाव बढ़ने की आशंका है।
| राशि स्वामी | बृहस्पति | Jupiter |
| राशि नामाक्षर | भ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe |
| आराध्य भगवान | श्री विष्णु नारायण Shri Vishnu Narayan |
| भाग्यशील रंग | पीला | Yellow |
| भाग्यशील अंक | 9, 12 |
| अनुकूल दिशा | पूर्व | East |
| राशि धातु | काँस्य | Bronze |
| राशि शुभ रत्न | पुखराज | Yellow Sapphire |
| राशि अनुकूल रत्न | पुखराज तथा माणिक्य Yellow Sapphire and Ruby |
| राशि अनुकूल वार | बृहस्पतिवार तथा रविवार Thursday and Sunday |
| राशि स्वभाव | द्विस्वभाव | Dual nature |
| राशि तत्व | अग्नि | Fire |
| राशि प्रकृति | पित्त | Bile |