धनु (Sagittarius)

धनु (Sagittarius) Rashifal: December 2025
  • धनु (Sagittarius)

    महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कुछ बिगड़े काम बनने की भी सम्भावना बन रही है। आपको करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जॉब में स्थानान्तरण मिलने के योग बन रहे हैं। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।

    महीने के शुरुआती दो दिन नये कार्यों की शुरुआत के लिये शुभ नहीं हैं। दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपके अनुमान गलत सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। इसीलिये अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अन्त:कलह का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर 8 एवं 9 को वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट लग सकती है, इसीलिये सावधानी रखें।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक4,5,7,12,13,15,21,25,26
    राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,17,18,23,27
    राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
    राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
    नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
    Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
    आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
    Shri Vishnu Narayan
    भाग्यशील रंगपीला | Yellow
    भाग्यशील अंक9, 12
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुकाँस्य | Bronze
    राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
    राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
    Yellow Sapphire and Ruby
    राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
    Thursday and Sunday
    राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile