शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शुभ रहेगी। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सतर्क रहेंगे। कारोबार में एक साथ बहुत सारे ऑर्डर मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच के प्रभाव से अनेक समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। नयी नौकरी या व्यवसाय के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। शिक्षण-अध्यापन से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। रुके हुये कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। गृहस्थ जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्रवार और शनिवार का दिन सभी कार्यों के लिये शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की फटकार सुननी पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। उनके स्वास्थ्य की अहमियत को कम न आँकें। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। मित्रों के व्यवहार में कपट भाव हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है। घर से काम करने वाले जातकों के ऊपर दबाव अधिक होगा। आपके शरीर में कुछ थकावट हो सकती है।
समाधान: भगवान विष्णु को प्रतिदिन 11 तुलसी पत्र अर्पित करें।
| राशि स्वामी | शुक्र | Venus |
| राशि नामाक्षर | ब, व, उ | Ba, Va, U |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo |
| आराध्य भगवान | श्री दुर्गा माता Shri Durga Mata |
| भाग्यशील रंग | सफेद | White |
| भाग्यशील अंक | 2, 7 |
| अनुकूल दिशा | दक्षिण, पश्चिम | South, West |
| राशि धातु | लोहा, सीसा | Iron, Lead |
| राशि शुभ रत्न | हीरा | Diamond |
| राशि अनुकूल रत्न | हीरा, पन्ना, नीलम Diamond, Emerald and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | शुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार Friday, Wednesday and Saturday |
| राशि स्वभाव | स्थिर | Stable |
| राशि तत्व | पृथ्वी | Earth |
| राशि प्रकृति | वायु | Air |