तुला (Libra)

तुला (Libra) Rashifal: May 2026
  • तुला (Libra)

    इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। देशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। महीने के द्वितीय पखवाड़े में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके पारिवारिक जीवन की समस्याओं को दूर करने में हितकर सिद्ध होगा।

    माह की शुरुआत जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या दे सकती है। प्रेमीजन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। मंगल और बुध की युति के कारण क्रोध और आवेश पर नियन्त्रण रखना अत्यन्त आवश्यक है। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें। मानसिक भ्रम की स्थिति बन सकती है।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,5,6,13,14,21,22,24,28,29
    राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,17,18,25,26,31
    राशि स्वामीशुक्र | Venus
    राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
    नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
    Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
    आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
    Shri Durga Mata
    भाग्यशील रंगसफेद | White
    भाग्यशील अंक2, 7
    अनुकूल दिशापश्चिम | West
    राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
    राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
    राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
    Diamond, Emerald and Blue Sapphire
    राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
    Friday, Saturday and Wednesday
    राशि स्वभावचर | Movable
    राशि तत्ववायु | Air
    राशि प्रकृतिसम | Even