इस महीने आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है। सन्तान की उपलब्धि से आप हर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विभागीय स्थानान्तरण भी मिल सकता है। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। फोन और इन्टरनेट के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलेंगे।
किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की परेशानी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। बदलते मौसम और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।
| राशि शुभ दिनाँक | 3,5,6,14,16,20,24,30 |
| राशि प्रतिकूल दिनाँक | 1,8,9,15,21,22,28 |
| राशि स्वामी | बुध | Mercury |
| राशि नामाक्षर | क, छ, घ | Ka, Chha, Gha |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa |
| आराध्य भगवान | श्री गणेश जी Shri Ganesha Ji |
| भाग्यशील रंग | पीला | Yellow |
| भाग्यशील अंक | 3, 6 |
| अनुकूल दिशा | पश्चिम | West |
| राशि धातु | चाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold |
| राशि शुभ रत्न | पन्ना | Emerald |
| राशि अनुकूल रत्न | पन्ना, हीरा, नीलम Emerald, Diamond and Blue Sapphire |
| राशि अनुकूल वार | मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार Tuesday, Thursday and Sunday |
| राशि स्वभाव | द्विस्वभाव | Dual nature |
| राशि तत्व | वायु | Air |
| राशि प्रकृति | सम | Even |