मेष (Aries)

मेष (Aries) Rashifal: May 2026
  • मेष (Aries)

    आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। मई 11 के उपरान्त का समय शुभ रहेगा।

    इस माह पुराने शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं। आप जिनकी सहायता करेंगे, वही लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ वैचारिक तनाव बढ़ सकता है। चौथे सप्ताह के दौरान विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी।

    द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

  • राशि शुभ दिनाँक1,9,10,16,19,20,26,28,29
    राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,13,14,18,22,24,30
    राशि स्वामीमंगल | Mars
    राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
    नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
    Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
    आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
    Shri Hanuman Ji
    भाग्यशील रंगलाल | Red
    भाग्यशील अंक1, 8
    अनुकूल दिशापूर्व | East
    राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
    राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
    राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
    Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
    राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
    Tuesday, Thursday and Sunday
    राशि स्वभावचर | Movable
    राशि तत्वअग्नि | Fire
    राशि प्रकृतिपित्त | Bile