मकर (capricorn)

मकर (capricorn) Rashifal: Sunday, May 10 - Saturday, May 16, 2026
  • मकर (capricorn)

    शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। समझदारी और दूरदर्शितापूर्वक लिये गये निर्णय भविष्य मे लाभकारी सिद्ध होंगे। कारोबार की व्यवस्था सुचारु रूप से चले, इसके लिये कुछ नियम बनाने होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में रोमान्स की अधिकता रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। भाई-बहनों से कुछ उपहार मिलेगा। घर वालों के साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। मंगलवार और बुधवार को आपकी आय बढ़ने की सम्भावना है।

    अशुभ राशिफल: अपने विचारों को लेकर अड़ियल न बनें। ऐसा भी हो सकता है कि जैसा आप सोच रहे हों, वही एकमात्र सत्य नहीं हो। अपने जीवनसाथी के प्रति मन में कोई शंका न पालें। घर में किसी छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। यदि शरीर में कुछ असहजता महसूस हो रही हो तो चिकित्सक से अवश्य सम्पर्क करें। छात्र अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकास की ओर उन्मुख होंगे। रविवार और शुक्रवार को तनाव बढ़ सकता है।

    समाधान: शनिवार को ब्राह्मणों को अन्नदान करें।

  • राशि स्वामीशनि | Saturn
    राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
    नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
    Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
    आराध्य भगवानशिव जी
    Shiv Ji
    भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
    भाग्यशील अंक10, 11
    अनुकूल दिशादक्षिण | South
    राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
    राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
    राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
    Blue Sapphire, Emerald and Diamond
    राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
    Saturday, Wednesday and Friday
    राशि स्वभावचर | Movable
    राशि तत्वपृथ्वी | Earth
    राशि प्रकृतिवायु | Air