महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ उठा सकते हैं। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे। लेकिन आपको इसका परिणाम भी सुखद प्राप्त अवश्य होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं।
महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमीजन पर शंका न करें। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। लोग आपको ही समस्याओं का दोष मढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।
| राशि शुभ दिनाँक | 6,8,9,16,18,21,22,26,27 |
| राशि प्रतिकूल दिनाँक | 1,11,12,19,20,23,28,29 |
| राशि स्वामी | चन्द्रमा | Moon |
| राशि नामाक्षर | ड, ह | Da, Ha |
| नक्षत्र चरण नामाक्षर | ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do |
| आराध्य भगवान | शिव जी Shiv Ji |
| भाग्यशील रंग | दूधिया | Milky |
| भाग्यशील अंक | 4 |
| अनुकूल दिशा | पूर्व, दक्षिण | East, South |
| राशि धातु | चाँदी, तांबा | Silver, Copper |
| राशि शुभ रत्न | मोती | Pearl |
| राशि अनुकूल रत्न | मोती, पुखराज तथा मूंगा Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral |
| राशि अनुकूल वार | सोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार Monday, Tuesday and Thursday |
| राशि स्वभाव | चर | Movable |
| राशि तत्व | जल | Water |
| राशि प्रकृति | कफ | Kapha |