मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएँगे

Home  भजन मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएँगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएँगे

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर,
राम आएँगे आएँगे ,
राम आएँगे जरूर,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर ॥

राम आएँगे तो,
आंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके,
दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
राम आएँगे जरूर,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर ॥

राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे जरूर,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर॥

मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएँगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर ॥

मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे जरूर,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर॥

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे जरूर,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे जरूर ॥