कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ (Aquarius) Rashifal: 2024
  • कुम्भ (Aquarius)

    स्वास्थ्य: इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरे भाव पर रहने वाला राहू गले में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। खानपान की अशुद्धता के कारण मुख में छाले और इन्फेक्शन आपको परेशानी में डालते रहेंगे। यदि आप एल्कोहल और तम्बाकू आदि का सेवन करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी सावधान रहना चाहिये। और सम्भव हो तो नशे से जुड़ी सभी सामग्रियो को त्याग दें। शनि देव की स्थिति के कारण पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या होती रहेगी। तनाव को कम करने के लिये योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही आप आयुर्वेद का भी सहारा लें। गुरु के चौथे भाव में गोचर के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

    आर्थिक स्थिति: आपके धन कमाने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। गुरु नवम और एकादश भाव में दॄष्टि रखेंगे जिसके कारण व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। लेकिन आप अनावश्यक धन बर्बाद भी कर सकते है। क्रिप्टो करन्सी और वर्चुअल माध्यम से किये गये इन्वेस्टमेन्ट से आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक निवेश के पहले किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य ले लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप सम्भाल कर रखें। यदि आप किसी तरह की चूक करते हैं तो आपको बडी़ आर्थिक हानि भी हो सकती है। द्वितीयस्थ राहू आपको निवेश को लेकर भ्रमित भी कर सकता है। अगस्त से नवम्बर आर्थिक दॄष्टि से शुभ रहेगा।

    कौटुम्बिक एवं सामाजिक: शनि आपकी राशि पर पूरे वर्ष छाये रहेंगे जिसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु वर्ष के प्रारम्भ में तृतीय स्थान को प्रभावित करेंगे। इसके कारण भाई-बहनो के जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। राहू दूसरे भाव में जल राशि में बने हुये हैं इसीलिये किसी परिजन को सेहत की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। सम्वादहीनता की स्थितियाँ आपके कई रिश्तों को बिगाड़ भी सकती है। फेक या फर्जी व्यवहार रिश्तों में बिखराव का कारण बन सकता है। इसीलिये अपने व्यवहार को वही रखें जो की आप वाकई हैं। जुलाई के बाद का समय सामाजिक जीवन के लिये ठीक रहेगा।

  • राशि स्वामीशनि | Saturn
    राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
    नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
    Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
    आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
    Shiv Ji (Rudra Swaroop)
    भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
    भाग्यशील अंक10, 11
    अनुकूल दिशापश्चिम | West
    राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
    राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
    राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
    Blue Sapphire, Diamond and Emerald
    राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
    Wednesday, Friday and Saturday
    राशि स्वभावस्थिर | Stable
    राशि तत्ववायु | Air
    राशि प्रकृतिसम | Even